फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR lodged against 17 people including Chairman and EO

Ballia News: चेयरमैन, ईओ सहित 17 पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 29 Dec 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 17 people including Chairman and EO
बलिया। जिला भाजपा उपाध्यक्ष शुभ नारायण सिंह उर्फ सुरेन्द्र सिंह के आवेदन पर कोर्ट के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने ईओ सुभाष कुमार, चेयरमैन संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल व 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

फेफना थाना के मिड्ढा निवासी शुभनारायण सिंह ने कोर्ट में आवेदन देकर बताया था कि चित्तू पांडेय स्थित इंदरा मार्केट के पास टीनशेड डालकर करीब 40 वर्ष पूर्व से कैंप कार्यालय खोलकर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर गरीब व मजलूम तथा असहाय लोगों की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान कराते चले आ रहे थे। 17 दिसंबर 2024 को बिना किसी कानूनी अधिकार के सुबाष कुमार अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल गुप्ता, 10-15 कर्मचारियों के साथ जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर लेकर मेरे कैंप कार्यालय पर आए। आरोप लगाया कि जबरदस्ती जेसीबी से कैंप कार्यालय को तोड़कर उसमें रखे 25 झंडे भाजपा, 25 कटआउट प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी, 25 प्लास्टिक की कुर्सी, लकड़ी का बड़ा मेज, 10 टीनशेड व 12 लोहे का पाइप लूट ले गए। ये सब सामान ट्रैक्टर पर लादकर लेकर चले गए। आरोप लगाया कि इन लोगों ने अपने अधिकार का दुरुपयोग किया है। इस बाबत कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed