फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR in the case of death of a youth in an accident

Ballia News: हादसे में युवक की मौत के मामले में एफआईआर

Thu, 10 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
FIR in the case of death of a youth in an accident
बैरिया। टोलाफतेय राय में हुए सड़क हादसे में विश्वकर्मा गोड़ की मौत हो गई। वहीं, दिलीप गंभीर रूप से जख्मी हो गए। विश्वकर्मा के पिता अधिसीझुवा निवासी अरुण गोड़ ने बैरिया थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। अरुण गोड़ ने बताया कि बीते मंगलवार को उनका पुत्र विश्वकर्मा गोड़ और दिलीप यादव निवासी अधिसीझुवा के साथ सब्जी लेने के लिए मोटरसाइकिल से बकुलहा स्टेशन गए थे। लौटते समय शत्रुघ्न सिंह के खेत के पास टोलाफतेह राय में उसकी बाइक को एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। विश्वकर्मा और दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी सोनबरसा में इलाज के दौरान विश्वकर्मा की मौत हो गई। दिलीप को बलिया रेफर किया गया। एसएचओ बैरिया राकेश सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed