फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR if there was a mistake in the polytechnic entrance exam

Ballia News: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो एफआईआर

Tue, 01 Aug 2023 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
FIR if there was a mistake in the polytechnic entrance exam
बलिया। दो से सात अगस्त तक होने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा चुस्त-दुरूस्त व्यवस्था के बीच होगी। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर क्रेद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को कड़े दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित होने पर एबीएसए राकेश सिंह व हिमांशु मिश्र का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा अपनी गाइडलाइन के अनुसार पूरी कड़ाई से होनी चाहिए। किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत कहीं भी मिल गई तो दोषी कोई भी हो, सीधे उन पर मुकदमा दर्ज होगा। कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। केंद्र पर जिन स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी है, परीक्षा के नियमों को अच्छे से जान लेंगे। गाइडलाइन के अनुसार पूरी परीक्षा प्रक्रिया सम्पन्न कराएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को कोई भी दिक्कत समझ में आए तो सीधे मुझे बताएंगे। हर हाल में परीक्षा सुचितापूर्वक व पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। बता दें कि जिले के तीन केंद्रों गणेशी प्रसाद इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, बलिया, एम्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, बेल्थरारोड व नेहरू प्राईवेट आईटीआई पर यह परीक्षा होगी। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम डीपी सिंह, डीडीओ राजितराम मिश्र सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed