फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against two including lawmen for demanding bribe of Rs 10,000 in Tehsil

Ballia News: तहसील में 10 हजार घूस मांगने के मामले में कानूनगो सहित दो पर एफआईआर

Mon, 30 Sep 2024 03:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
FIR against two including lawmen for demanding bribe of Rs 10,000 in Tehsil
बलिया। सदर तहसील में कानूनगो और लेखपाल का 10 हजार रुपये घूस लेने का वीडियो वायरल होने के मामले का प्रशासन ने संज्ञान ले लिया है। तहसीलदार मनोज राय की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने कानूनगो व सेवानिवृत्त लेखपाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। कानूनगो के निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 26 अगस्त के अंक में ''''तहसील में कानूनगो व लेखपाल का 10 हजार रुपये घूस लेने का वीडियो वायरल'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर इस मामले की जांच कराई गई। तहसीलदार मनोज राय की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कानूनगो तारकेश्वर सिंह के बगल में बैठे दो व्यक्तियों में से एक अपनी जेब से पर्स निकालकर उसमें से रुपये गिनकर सामने बैठे व्यक्ति को दे रहा है। उसका चेहरा दिखाई नहीं देता। दोबारा वही व्यक्ति रुपये निकालकर बगल में बैठे कानूनगो तारकेश्वर सिंह को देता दिखाई दे रहा है। उस रुपये को कानूनगो सामने रखे पेपर में लपेटते दिखाई दे रहे हैं। जब पड़ताल कराई गई तो पता चला कि वायरल वीडियो सदर तहसील में तैनात कानूनगो तारकेश्वर सिंह और लेखपाल विनय दुबे का ही है। हालांकि वह वीडियो कहां का और किस समय का है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि तारकेश्वर सिंह मौजूदा समय तहसील सदर में कानूनगो के तौर पर तैनात हैं। जबकि, लेखपाल विनय दुबे बीती 31 जुलाई को ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनका कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में शासन एवं राजस्व विभाग की छवि धूमिल हुई है। कानूनगो की ओर से रिश्वत की मांग कर उप्र सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन किया गया है। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहसीलदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed