फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against six people including the then Consolidation CO of Belthara Road

Ballia News: बेल्थरारोड के तत्कालीन चकबंदी सीओ समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी

Sat, 16 May 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
FIR against six people including the then Consolidation CO of Belthara Road
बलिया। बेल्थरारोड तहसील में 2019 में तैनात रहे तत्कालीन चकबंदी सीओ शिवशंकर सिंह समेत 6 नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ उभांव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई बलिया एससी-एसटी कोर्ट के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

मामले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम समेत कुल 22 धाराएं लगाई गई हैं। एफआईआर में तत्कालीन चकबंदी सीओ शिवशंकर सिंह, संदीप मिश्र, संपूर्णानंद मिश्र, परमानंद मिश्र, प्रवीण मिश्र, बच्ची देवी तथा दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। शिवशंकर सिंह वर्तमान में चौरीचौरा गोरखपुर में तैनात हैं। चंदाडीह निवासी विनोद कुमार ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2019 में अपनी पत्नी के नाम खेती योग्य भूमि खरीदी थी। बैनामा के बाद दाखिल-खारिज भी हो गया और वह खेती कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव में चकबंदी प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके बाद विपक्षियों ने जमीन को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। विपक्षी भूमि विक्रेता ने ही उनका पंपिंग सेट बंद कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने विपक्षियों का साथ देते हुए जमीन को खेती योग्य होने के बावजूद गड्ढा दर्शाते हुए गलत रिपोर्ट लगा दी। इसके बाद विपक्षी ने दबंगई कर उन्हें खेत से बेदखल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार का कहना है कि उन्होंने महीनों तक चकबंदी विभाग और थाना पुलिस के चक्कर लगाए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार उन्होंने न्यायालय की शरण ली, जहां से आदेश मिलने के बाद उभांव थाना में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed