फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Finished roster, all shops opened simultaneously

रोस्टर व्यवस्था समाप्त होने के बाद एकसाथ खुली दुकानें, दुकानदार सतर्क

Wed, 10 Jun 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Finished roster, all shops opened simultaneously
बैरिया। दुकानों को खोलने के लिए प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर समाप्त कर दिया गया जिससे बुधवार को बैरिया, रानीगंज, मधुबनी और बीबीटोला बाजारों में सभी दुकानें एक साथ खुलीं। इसको लेकर लोगों को राहत मिली है और बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों ने सतर्कता बरती। अब सभी दुकानें सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण दुकान खोलने के लिए अलग-अलग रोस्टर के चलते सभी दुकानें एक साथ नहीं खुलीं थी लेकिन रोस्टर प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद 75 वें दिन बुधवार को सभी तरह की दुकानें एक साथ खुलीं। अगर बीच में कोई गतिरोध नहीं पैदा होता है तो दुकानें सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी। रविवार साप्ताहिक बंदी का दिन रहेगा। बुधवार को बाजारों में अच्छी खासी चहल-पहल रही। सड़कों पर भीड़ दिखी लेकिन दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक रहे। मिठाई की दुकानों पर से कुर्सी, मेज, बेंच आज हटा दिए गए हैं। मिठाई दुकानदार सिर्फ पार्सल देने की ही बात कर रहे हैं। बैठकर खाने की व्यवस्था नहीं रखे हैं। कपड़ों की दुकानों पर भी दो या तीन से अधिक ग्राहकों को घुसने नहीं दिए जा रहे हैं। उधर, रानीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुड्डू ने भी बाजार के दुकानदारों से अपील की है कि दुकानदार यह ध्यान रखें की रोस्टर प्रणाली खत्म हुआ है, कोरोना नहीं। ऐसे में अपने व अपने परिजनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed