फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Financeless teachers raised their voice for honorarium in ballia

वित्तविहीन शिक्षकों ने मानदेय के लिए आवाज बुलंद की

Sun, 18 Jul 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Financeless teachers raised their voice for honorarium  in ballia
सिकंदरपुर। कस्बा स्थित एक मैरिज हाल में रविवार को राष्ट्रीय वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ की ओर से गोष्ठी हुई। वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने के लिए सरकार से मांग की गई। इसके पूर्व, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरजेश यादव तथा विशिष्ट अतिथि राम प्रताप यादव मंडल अध्यक्ष ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक शेख अहमद अली ने कहा कि महामारी के दौरान विद्यालय बंद होने के कारण विद्यालय प्रबंधकों की स्थिति दयनीय हो गई है। उससे भी खराब स्थिति शिक्षकों की हो गई है। कहा कि 2022 में अखिलेश यादव की सरकार आएगी, तब जाकर वित्त विद्यालयों की स्थिति में सुधार होगा और एक बार पुन: वित्तविहीन विद्यालयों को मानदेय मिलेगा। शेख अहमद अली को वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ का मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्षता बेल्थरा रोड के सपा नेता राजेश पासवान और संचालन जावेद अनवर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed