फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fighting in two different villages over Bantwara dispute case registered against five

Ballia News: बंटवारे के विवाद में दो अलग- अलग गांव में मारपीट, पांच पर केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच

Sat, 26 Apr 2025 06:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 26 Apr 2025 06:09 PM IST
सार

संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत के बीच अचानक माहौल गर्म हो गया और मारपीट हो गई। रेवती थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर होने वाली घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है और जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Fighting in two different villages over Bantwara dispute case registered against five
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रेवती थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में एक मकान के बंटवारे को लेकर तो दूसरी घटना बहु -सास में मारपीट की है। मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। रेवती थाना क्षेत्र के बुद्धिरामपुर निवासिनी सरिता देवी पत्नी शंभू नाथ यादव ने तहरीर दिया है कि पारिवारिक मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पाटीदारों व ने लाठी-डंडे से मारा।

विज्ञापन


बीच-बचाव करने आई मेरी पुत्री काजल को भी गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने लगे। मामले में रेवती पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी घटना रेवती वार्ड नंबर 6 की है। जहां लाल झाड़ी देवी पत्नी स्वर्गीय श्याम बिहारी तुरहा ने तहरीर में आरोप लगाई है कि बहू ज्योति देवी ने पुरानी बात को लेकर मुझे पीटा है।
विज्ञापन


इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी ने बताया कि दोनों मामले में पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed