फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fighting in old enmity, a dozen injured

पुरानी रंजिश में हुईं मारपीट,एक दर्जन घायल

Wed, 22 Jun 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fighting in old enmity, a dozen injured
थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में बुधवार को जमीन में पानी बहाने एवं बरजा निकालने के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा व ईट पत्थर चले। जिसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गए। परिजन सभी घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। कोठिया गांव में सिंहासन एवं राम नारायण के बीच पुराना जमीन विवाद है। बुधवार को एक पक्ष द्वारा छत का पानी गिराने व दूसरे पक्ष के जमीन में बारजा निकालने के लिए विवाद हो गया। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें एक पक्ष के वेदी देवी 45 पत्नी रामप्रीत, पिंकी 22 पुत्री हरिहर, सुनील 25 पुत्र सिंहासन, अमरावती 22 पुत्री सिंहासन तथा लीलावती 48 पत्नी हरिहर तथा दूसरे पक्ष के रामनारायण 61 पुत्र श्रीपत, धुमसिरिया 50 पत्नी विजय शंकर, विजय शंकर 60 पुत्र श्रीपत, धर्मेन्द्र 28 पुत्र रामनारायण, मिंता 27 पुत्री विजय शंकर व सोनम 19 पुत्री रामनारायण घायल हो गए। परिजन सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। दोनो पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed