फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fight on two sides over ground dispute, 16 injured

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 16 घायल

Wed, 05 May 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fight on two sides over ground dispute, 16 injured
सहतवार (बलिया)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नैना के मदिलराय के टोला पुरवा में मंगलवार को भूमि विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्ष के 16 लोग घायल हो गए। जिसमें तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। चिकित्सकों ने तीनों की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा सहतवार थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह ग्राम सभा नैना के मदिलराय के टोला निवासी रामायण सिंह व बलिराम यादव के बीच भूमि विवाद है। रामायण सिंह ने आरोप लगाया है कि बलिराम यादव जबरन हमारे जमीन में खोप लगाकर भूसा रख रहे थे। मना करने पर दस बारह की संख्या में लाठी डंडे से लैस होकर आकर मारने पीटने लगे।
विज्ञापन

उधर, बलिराम यादव का कहना है कि मैं जीएस की जमीन पर बहुत दिनों से काबिज हूं। मैं जब वहां अपने खोप में भूसा रखने गया तो रामायण सिंह के तरफ से आठ दस की संख्या में लोग आकर लाठी डंडे से मारने लगे। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के रामायण सिंह (75), सुरेंद्र सिंह (52), विजेंद्र सिंह (55), मनीष सिंह (18), पंकज सिंह (17), गोलू सिंह (21), रुस्तम सिंह (22) व दूसरे पक्ष के अंबिका यादव (80), कन्हैया यादव (50), भोला यादव (17), विक्रम यादव (35), बलिराम यादव (60) रामबदन यादव (40), संजय (25 ), बच्चालाल (52), शिव लखन (45 ) घायल हो गए। इसमें बलिराम को गंभीर चोटे आई हैं। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव व एसआई राजेश त्रिपाठी ने पूछताछ की और मामले की छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed