फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fight in house-barati over request song

Ballia News: फरमाइशी गाने को लेकर घराती-बराती में मारपीट

Thu, 11 May 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Fight in house-barati over request song
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय में आई बारात में घराती व बाराती फरमाइशी गाने को लेकर आपस में भिड़ गए। इसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दूल्हा भी नाराज होकर विवाह करने से मना कर दिया, सुबह समझाने बुझाने पर शादी सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय निवासी सूरज यादव के घर चकिया गांव निवासी प्रभुनाथ यादव के घर से बुधवार की शाम बारात आई थी। बारात पहुंंचने के बाद से सामान्य रूप से सभी कार्यक्रम सम्पन्न हो रहे थे। मंडप में वधू पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। शामियाना में हो रहे नाच में मनचाहे गीत को लेकर बारातियों व घरातियों में तूतू मैं-मैं हो गई। मामला शांत हो गया। पुन: दोनों पक्षों के लोग थोड़ी देर बाद आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

इसमें दोनों पक्षों के आधे दर्जन से अधिक लोग घायल। उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। घायलों में चकिया गांव निवासी प्रभुनाथ यादव (65), किशन यादव (20), वहीं शिवन टोला निवासी अन्नू यादव (18), विवेक कुमार (16 ), राजू यादव (32), सुनील यादव (22) जख्मी हो गए। इस बात से नाराज दूल्हे ने विवाह होने से इनकार कर दिया। पुन: दोनों पक्षों के लोगों के समझाने बुझाने पर दूल्हा विवाह के लिए राजी हुआ। सुबह विवाह सम्पन्न हुआ। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों द्वारा बैरिया पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed