फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fight in Bara over dance, many injured

नृत्य को लेकर बारा में मारपीट, कई जख्मी

Sat, 04 Dec 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fight in Bara over dance, many injured
रसड़ा। नगर के भगत सिंह तिराहा स्थित दो मैरिज हॉल में आए बारातियों-घरातियों में शुक्रवार की देर रात नर्तकियों के साथ डांस को लेकर मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। घटना के दौरान घरातियों-बरातियों में भगदड़ मच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गाजीपुर के कारो गांव से एक मैरेज हॉल में बरात आई थी। एक मैरेज हॉल में नगर मल्लाह टोली का शादी कार्यक्रम चल रहा था। दोनों तरफ के डीजे पर युवक डांस कर रहे थे। एक पक्ष के युवक दूसरे पक्ष के डीजे में जाकर डांस करने लगे। दूसरे पक्ष के डांस करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट में अजय कुमार गुप्ता निवासी कारो, कुलदीप गुप्ता निवासी देवरिया, जटाशंकर गुप्ता निवासी चितबड़ागांव, उपेंद्र गुप्ता, कन्हैया गुप्ता और कृष्णा गुप्ता निवासी कोटवारी मोड़ को चोटें आईं। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अजय की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। दक्षिणी चौकी इंचार्ज राज कपूर सिंह ने बताया की तहरीर नहीं मिली है। अराजकतत्वों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed