फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fight for dance in baraat

Ballia News: बरात में डांस के लिए मारपीट

Tue, 27 May 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fight for dance in baraat
बैरिया। थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में शनिवार को दिनेश कुमार के घर बरात आई थी। जनवासे में डांस हो रहा था। इस दौरान उसी गांव के दो युवक बरातियों के साथ नाचने लगे। मना करने पर दिनेश कुमार के साथ मारपीट की। मामले में बैरिया पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इब्राहिमाबाद निवासी दिनेश कुमार के घर शनिवार को बरात आई थी। द्वारपूजा होने के बाद बराती जनवासे में चले गए, डांस होने लगा। इसी बीच गांव के गोलू सिंह व आशीष सिंह बरातियों के बीच जाकर उधम मचाने लगे। सूचना पर इब्राहिमाबाद गांव निवासी दिनेश कुमार मौके पर जाकर मना करने लगे। इससे उनकी पिटाई कर दी गई। इस बाबत एसएचओ राकेश कुमार सिंह ने बताया की दिनेश कुमार के तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फरमाइशी गाने को लेकर युवक की पिटाई : नरहीं। डीजे पर गाने की फरमाइशी को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी गई। इसकी शिकायत नरहीं थाने में की गई है। बड़का खेत पलिया खास गांव में रविवार की रात को लालबचन राम के घर बारात आई हुई थी। इसमें डीजे पर गाना बज रहा था। गांव के युवकों का जमावड़ा था। रंजीत राम ने दूसरा गाना बजाने को कहा। इस पर गांव के चार युवकों ने रंजीत राम की पिटाई कर दी। सोमवार की सुबह रंजीत राम की मां शांति देवी ने युवकों घर शिकायत करने पहुंची तो शांति देवी को भी पीट दिए। रंजीत राम ने गांव ही चार युवकों पर नामजद तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed