फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fight for burning torch, three injured

टार्च जलाने को लेकर मारपीट, तीन जख्मी

Thu, 11 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fight for burning torch, three injured
बैरिया थाना अंतर्गत सोनबरसा गांव में मंगलवार की रात मिर्ची के खेत में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से तीन लोग जख्मी हो गए। मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

सोनबरसा निवासी नितेश भारती (25) पुत्र बच्चालाल भारती अपने मिर्च के खेत की रखवाली कर रहा था। सोनबरसा गांव निवासी जय प्रकाश सिंह (40) पुत्र स्व. तप नारायण सिंह शौच के लिए उधर से जा रहे थे। उसी समय नितेश भारती ने टार्च जला दिया। इसी बात को लेकर जयप्रकाश सिंह ने विरोध किया। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। उक्त कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर आ गए। कहासुनी और गाली गलौज के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के जयप्रकाश सिंह व द्वितीय पक्ष के नितेश भारती व उसके बड़े भाई देवेंद्र भारती ( 30) को चोटें आयी। आस-पास के लोगों द्वारा दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव किया गया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। जयप्रकाश सिंह व नितेश भारती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में जयहिंद किशोर सिंह की तहरीर पर बैरिया थाने में नितेश भारती, देवेंद्र भारती पुत्र बच्चा लाल, डब्बू भारती, बब्बू भारती पुत्र चैतनाथ राम निवासी सोनबरसा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभी द्वितीय पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed