{"_id":"6193e00eafdb2b5f653db301","slug":"fertilizer-seed-shops-raided-45-samples-of-seeds-were-taken-ballia-news-vns6229335157","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद-बीज की दुकानों पर छापा, बीज के 45 नमूने लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद-बीज की दुकानों पर छापा, बीज के 45 नमूने लिए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को बीज और उर्वरक की दुकानों पर सघन जांच और छापे की कार्रवाई कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से की गई। इस दौरान कुल 45 बीज के नमूने लिए गए, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
तहसील सिकंदरपुर में जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानंदा द्वारा छापे की कार्रवाई की गई। इसमें कुल 17 प्रतिष्ठानों की जांच की गई और 21 बीज नमूने लिए गए। बेल्थरा रोड तहसील में अपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा 19 बीज दुकानों का निरीक्षण कर बीज के 20 नमूने लिए गए। बैरिया तहसील में जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार द्वारा 11 दुकानों का निरीक्षण कर 4 बीज नमूने लिए गए तथा अन्नपूर्णा बीज केंद्र का वितरण रजिस्टर पूर्ण न होने पर चेतावनी जारी की गई। इस दौरान गोदाम में उपलब्ध स्टॉक और पीओएस मशीन के स्टॉक का सत्यापन किया गया। रिकॉर्ड चेक किए गए और दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि खतौनी के अनुसार ही किसानों को बीज और खाद उपलब्ध कराई जाए। जिन किसानों के पास संयुक्त खतौनी है, उसमें भी उनकी हिस्सेदारी को संज्ञान में लेकर ही दिया जाए। मौके पर उपस्थित कृषकों से वार्ता कर उनकी रसीदें भी जांची गईं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में रबी की बोआई तेजी से हो रही है। ऐसे में निरंतर दुकानों की चेकिंग कराई जाएगी। बिहार बॉर्डर की दुकानों पर कृषि विभाग द्वारा क्षेत्रीय कृषि कर्मचारी एवं उप जिलाधिकारी द्वारा स्टेटिक रूप से लेखपालों की ड्यूटी भी लगा दी गई है, जो अपने देखरेख में वितरण कार्य कराएंगे। बताया कि छापे के दौरान लिए गए 45 बीज नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।