महिला PCS अधिकारी आत्महत्या: भाजपा नेता समेत 6 पर मुकदमा दर्ज होने के साथ ही आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले की नगर पंचायत मनियर की ईओ मणि मंजरी राय के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की जानकारी सामने आई है। पुलिस इसके आधार पर प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजनों ने ईओ का अंतिम संस्कार महावीर घाट पर किया।
इसके पहले मामले में उनके भाई विजयानंद राय ने बुधवार को मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष, सिकंदरपुर ईओ, टैक्स लिपिक, कंप्यूटर आपरेटर, ठेकेदार और चालक के खिलाफ तहरीर दी। इसमें आरोप है कि बिना टेंडर कराए चेयरमैन ने फर्जी तरीके से 35 कार्यों की पत्रावलियां बनाकर कार्य कराने के लिए आदेश देने का ईओ पर दबाव बनाया था। इसमें से 18 कार्य एक ही ठेकेदार को दे दिए। इसकी शिकायत ईओ ने अपर जिलाधिकारी से की थी। इन लोगों के लगातार दबाव और उत्पीड़न के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली।
तहरीर में कहा गया है कि मणि मंजरी राय की बलिया जनपद के मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर पहली नियुक्ति थी। उन पर नगर पंचायत अध्यक्ष और कुछ कर्मचारी और ठेकेदार फर्जी काम करवाने और भुगतान कराने के लिए दबाव बना रहे थे। इसका ईओ ने विरोध किया था।
दबाव के चलते ईओ ने डीएम से मिलकर तीन माह के लिए खुद को जिला मुख्यालय पर संबद्ध करा लिया था। फिर नगर पंचायत मनियर में कार्यभार संभालने के बाद बिना ईओ की जानकारी के चेयरमैन भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश ने उनका फर्जी हस्ताक्षर बनाकर शासन से पैसा मंगा लिया।
सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।