फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Female gang caught cutting off a *mangalsutra* on a roadways bus; handed over to the police.

Ballia News: रोडवेज बस में मंगलसूत्र काटते महिला गैंग पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Thu, 23 Jul 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Female gang caught cutting off a *mangalsutra* on a roadways bus; handed over to the police.
नगरा। बाजार स्थित दुर्गा चौक पर बुधवार को रोडवेज बस में एक महिला यात्री का मंगलसूत्र काटने का प्रयास कर रही महिलाओं के एक गैंग में शामिल छह महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बेल्थरारोड जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए एक महिला रोडवेज बस में सवार हो रही थी। इस दौरान 6 महिलाओं का एक समूह भी बस में चढ़ने लगा। इसी बीच एक महिला ने यात्री का मंगलसूत्र काट लिया। बस के परिचालक की नजर पड़ गई। उन्होंने आरोपी महिला का हाथ पकड़ लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आरोपी महिला बस से उतरकर भागने लगी, लेकिन आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इस बीच गैंग की अन्य सदस्य भी ई-रिक्शा से भागने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन लोगों की सतर्कता के चलते उन्हें भी पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed