फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Female fraudsters made away with mangalsutra, earrings and cash.

Ballia News: महिला ठगों ने मंगलसूत्र, बाली और नकदी पर किया हाथ साफ

Fri, 13 Feb 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Female fraudsters made away with mangalsutra, earrings and cash.
बांसडीह। केवरा से बांसडीह की ओर जा रही एक महिला यात्री का मंगलसूत्र, कान के झाले और नकदी दो महिला ठगों ने उड़ा दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता रेनू पत्नी संजय ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह कोतवाली क्षेत्र के रामपुर महावल की रहने वाली है। अपने मायका केवरा गई थी। बुधवार की शाम केवरा चट्टी से टेंपो में सवार होकर वापस लौट रही थीं। राजपुर से बांसडीह के बीच टेंपो में पहले से बैठी दो महिलाओं ने झांसा देकर उसका मंगलसूत्र, कान के झाले, पायल और पास में रखे चार हजार रुपये ले लिए।

महिलाओं ने पीड़िता को असली गहनों के बदले नकली चेन और कान के बाला थमा दिए। इसी बीच बड़सरी बाजार पहुंचते ही दोनों महिलाएं आनन-फानन में टेंपो से उतरकर फरार हो गईं। कुछ देर बाद जब पीड़िता ने अपने पास रखे जेवरों को देखा, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बाजार व आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed