फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   fees vriddhi k khilaf dharne par baithe

फीसवृद्धि के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र

Wed, 07 Sep 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 07 Sep 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
fees vriddhi k khilaf dharne par baithe
कुंवर सिंह पीजी कालेज में फीस वृद्धि के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र।
कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं में प्रवेश शुल्क में वृद्धि के खिलाफ छात्रों ने नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष के सामने धरना दिया। उनका कहना था कि कॉलेज प्रशासन जबतक की फीस वृद्धि वापस नहीं ले लेता तबतक धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन

बैठक  को संबोधित करते हुए पूर्व महामंत्री आशुतोष ओझा ने कहा कि हम गरीब छात्रों पर फीस वृद्धि लागू नहीं होने देंगे। हम छात्रों के हित के  लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।
विज्ञापन


पूर्व उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने कहा  कि आए दिन कालेज प्रशासन फीस में बढ़ोत्तरी कर गरीब छात्रों हक से खिलवाड़  कर रहा है। छात्रों को बरगलाने की कोशिश की जा रही है। कॉलेज के अध्यक्ष अजय  यादव ने कहा कि हम अपने छात्रों की हकतलफी नहीं होने देंगे। छात्रनेता अभिषेक कुमार यादव  ने कहा कि अभी  जनपद बाढ़ की विभीषिका से उबर भी नहीं की स्नातकोत्तर कक्षाओं में भारी फीस  की वृद्धि कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ठीक नहीं है। इस मौके सुशील  सिंह, भैया अमित सिंह, जावेद कमर खां, आशीष सिंह, भानू पांडेय, परशुराम  यादव, खुर्शीद अली, सुमीत श्रीवास्तव, धीरज वर्मा, रवि वर्मा, चंदन  जायसवाल, अजय यादव, ऋषभ शुक्ला, अंकित पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed