फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fearful train journey in Ballia: Chaos at Dalchhapra halt, passengers terrified by bushes

बलिया में दहशत भरी रेलयात्रा : दलछपरा हाल्ट पर अव्यवस्था, झाड़ियों से यात्रियों में दहशत

Tue, 10 Dec 2024 06:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 10 Dec 2024 06:31 PM IST
सार

दलछपरा हाल्ट पर जहरीले जन्तुओं की दहशत व्याप्त है। रेलयात्रा करने वाले ट्रेन पकड़ने यहां पहुंचते जरूर हैं लेकिन उन्हें अपनी जान का भय सताता रहता है। हाल्ट किनारे झाड़ियां दिखाई दे रही हैं लिहाजा रेलयात्रा लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। इसे लेकर की गई शिकायतों के बावजूद कोई भी संज्ञान नहीं ले रहा है। 
 

विज्ञापन
Fearful train journey in Ballia: Chaos at Dalchhapra halt, passengers terrified by bushes
हॉल्ट के किनारे झाड़ियां - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बलिया के सुरेमनपुर व रेवती रेलवे स्टेशनों के बीच दलछपरा हाल्ट पर झाड़ रेलयात्रियों के साथ ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बन रही है। रात की बात कौन करे यहां दिन भी जहरीले जंतु निकल रहे है, जिससे यात्रियों में डर व्याप्त है। रेलवे के दलछपरा हाल्ट से दुर्जनपुर, हनुमानगंज, मूनछपरा, लक्ष्मीपुर, चौबेछपरा, छेड़ी समेत 14 गांव के एक हजार से अधिक लोग बलिया व छपरा तक यात्रा करते है।

विज्ञापन




हरी सब्जी बोने वाले 35 से अधिक किसान अपनी सब्जियों को लेकर जिला मुख्यालय बेचने जाते है,लेकिन दलछपरा हाल्ट रेलवे स्टेशन बुनियादी सुविधाओं से महरूम है। एक नंबर प्लेटफार्म व दो नबंर प्लेटफार्म पर झाड़ उग आए है। प्लेटफार्म पर लगा है । गांव के शैलेश कुमार वर्मा, धनलाल यादव, राजकुमार गुप्ता, लालू गुप्ता आदि ने रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन समस्या का हल न निकलने से निराशा है। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक टीएन यादव का कहना है कि समस्या से अच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed