फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fear, hunger, corruption dominated the BJP government

भाजपा सरकार में भय, भूख, भ्रष्टाचार का बोलबाला : अंचल

Sun, 28 Aug 2022 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Fear, hunger, corruption dominated the BJP government
रामगढ़ । गाजीपुर मुख्यालय से निकली समाजवादी पार्टी की देश बचाओ-देश बनाओ पदयात्रा 20वें दिन पैदल चलकर रविवार की शाम रामगढ़ ढाले पर पहुंची।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि गांधीजी ने अंग्रेजों के खिलाफ नौ अगस्त को क्रांति का बिगुल फूंका था। उसी तरह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रनेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरूकता के माध्यम से आम जनता का अधिकार दिलाने के लिए यह पदयात्रा निकाली गई है। भाजपा सरकार में आम जनता में भय, भूख, भ्रष्टाचार और दुष्कर्म का बोलबाला है। खुलेआम जनता का शोषण किया जा रहा है। बेरोजगार रोजगार के लिए भटक रहे हैं। गरीब महंगाई से त्रस्त है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने कहा कि पूरा जनपद बाढ़ के चपेट में है। पीड़ितों तक राशन, मिट्टी तेल, भोजन, वैकल्पिक बिजली की व्यवस्था नहीं हो रही है। सरकार चुनाव के समय में किए गए वादों को पूरा करें। वादों के मुताबिक, दो करोड़ बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर पहले रोजगार दें, अन्यथा अपने पद से इस्तीफा दे दें। इस मौके पर राजन कन्नौजिया, राघवेंद्र प्रताप, अमित सिंह, सुजीत कुमार, महेंद्र दुबे, उमेश यादव, राधेश्याम यादव, जयप्रकाश यादव, रविप्रकाश मिश्रा, उमेश यादव, मुन्ना यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed