{"_id":"6a666087110a80bb040af1a5","slug":"fault-on-raniganj-town-feeder-disrupts-power-supply-ballia-news-c-190-1-bal1001-169570-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रानीगंज टाउन फीडर पर फाॅल्ट से बिजली व्यवस्था ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रानीगंज टाउन फीडर पर फाॅल्ट से बिजली व्यवस्था ध्वस्त
विज्ञापन
बैरिया। उमस भरी भीषण गर्मी के बीच तहसील विद्युत उपकेंद्र के रानीगंज टाउन फीडर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। चार घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है।
क्षेत्र के रानीगंज बाजार, कोटवां, तालिबपुर, मधुबनी, करमानपुर सहित रानीगंज फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ मिनट बिजली आने के बाद फिर घंटों आपूर्ति ठप हो जा रही है। लगातार ट्रिपिंग और लोकल फाॅल्ट के चलते घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। उमस भरी गर्मी से छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं। रात के समय भी बार-बार बिजली कटने से लोगों की नींद हराम हो गई है।
इस संबंध में विद्युत कर्मियों का कहना है कि लोकल फाॅल्ट की वजह से आपूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी बैरिया हंसराज यादव ने बताया कि फॉल्ट ठीक किया जा रहा है।