{"_id":"6a4aadc03242f76948057657","slug":"father-in-law-attacked-with-a-knife-over-wifes-departure-ballia-news-c-190-1-ana1001-167959-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पत्नी की विदाई के लिए ससुर पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पत्नी की विदाई के लिए ससुर पर चाकू से किया हमला
विज्ञापन
चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के मलेरा गांव निवासी हीरालाल पर रविवार को सीएचसी सीयर परिसर में दामाद बसंत ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बकि बीच-बचाव करने पहुंची पुत्री वंदना भी घायल हो गईं।
चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हीरालाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार पेट में गहरा घाव होने से आंतरिक रक्तस्राव हो रहा है। युवक की पत्नी वंदना ने बताया कि मेरी शादी फरसाटार निवासी बसंत से हुई है। पति शराब के नशे में मारपीट करता था, प्रताड़ना से तंग होकर शनिवार को मायके मलेरा आ गई थी।
रविवार की सुबह पति बसंत यहां पर पहुंचा और ससुराल चलने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर हमला करने का प्रयास किया, हालांकि वह बच गई। बीच बचाव करने के दौरान गिरने से चोट लग गई। इलाज कराने के लिए सीएचसी पहुंचे। जहां पति पहुंचा और मारपीट करने लगे, बीचबचाव करने पहुंचे पिता पर पति ने चाकू से हमला कर दिया। पिता को बचाने के दौरान मेरे हाथ में चाकू से चोट लगी।
विज्ञापन
इस बाबत थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है, मिलते ही आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।