फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fasting for removal of liquor shops

Ballia News: शराब की दुकानों को हटाने के लिए अनशन

Tue, 05 May 2026 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fasting for removal of liquor shops
नगर के बेदुआ बंधा से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर धरना पर बैठे बेदुआ मुहल्ला के लोग।संवाद
बलिया। शहर के बेदुआं बंधे पर आबादी के बीच संचालित शराब की दुकानों को हटाने के लिए मोहल्ले के लोग शनिचरी मंदिर के पास स्थित हनुमान मंदिर पर क्रमिक अनशन पर बैठ गए। उनका आरोप है कि कई बार प्रशासन को दुकान हटाने के लिए पत्रक दिया गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




हालत यह है कि सड़क पर शराबी पड़े रहते हैं। इसी रास्ते से बहन-बेटियां और स्कूली बच्चे गुजरते हैं। गिरजा शंकर राय ने कहा कि शराब, बीयर और देसी शराब की दुकान आसपास संचालित होती है। बेदुआ मौजा काफी बड़ा है, शराब की दुकानों को आबादी से बीच से हटाया जाए। आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर गांजा व भांग की भी बिक्री की जा रही है। इससे मोहल्ले का वातावरण खराब हो रहा है। सुबह चार बजे से रात 11 बजे तक शराबियों का आना-जाना लगा रहता है। धर्म भारती ने कहा कि दुकान हटने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर नागेश्वर पंडित, धर्म भारती, धर्मेंद्र राजभर, संजय सिंह, राजेश, वीरेंद्र गुप्ता, जितेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन




-----



जमीन मालिकों ने भी तोड़ा भरोसा



धरना व क्रमिक अनशन की अगुवाई कर रहे लोगों ने बताया कि बेदुआ बंधा कई वार्डो को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। सुबह से लेकर देर रात तक यहां शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिन लोगों की जमीन पर ये दुकानें चल रही हैं, उन्होंने पहले तो आश्वासन दिया था कि दुकान हटवा दी जाएगी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकान लंबे समय नियमानुसार चल रही है। क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जनता की मांग के हिसाब दिखवाया जा रहा है। कोई न कोई समाधान निकाला जाएगा। -राम अवध सरोज, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed