फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fasted against corruption and also went on city tour

Ballia News: भ्रष्टाचार के विरोध में अनशन, नगर भ्रमण भी किया

Tue, 04 Feb 2025 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Fasted against corruption and also went on city tour
बलिया। नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ सभासदों ने मंगलवार को चौक शहीद पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने क्रमिक अनशन किया। इसके बाद शाम पांच बजे से करीब डेढ़ घंटे तक नगर भ्रमण किया। बुधवार को विशुनीपुर स्थित सब्जी मार्केट में ईओ और अध्यक्ष का पुतला दहन करने की घोषणा की। इसके पूर्व सभासदों के आंदोलन को कांग्रेस ने समर्थन देने की घोषणा की। इसकी घोषणा कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, जैनेंद्र पांडेय मिंटू आदि ने की।
विज्ञापन

उधर, 11 मांगों को लेकर चल रहे क्रमिक-अनशन के दौरान आयोजित सभा में सभासदों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक अनशन चलता रहेगा। सभासद प्रतिनिधि ददन यादव ने कहा कि समय रहते अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो अनशन को भूख हड़ताल में बदल देंगे।
विज्ञापन

सभासद अमित कुमार दूबे ने कहा कि इस बार लड़ाई आर-पार की होगी और जनहित के मुद्दों पर समझौता नहीं किया जाएगा। सभासद संघ के अध्यक्ष ललित चौधरी ने कहा कि दो वर्ष बीतने को हैं और वार्डों में एक ईंट तक नहीं रखी गई, नालियां टूटी हैं, पटिया टूटी हैं। शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। यशवंत सिंह, विक्की खां, जितेंद्र शाह, अशोक सिंह मुटुर, प्रेरक गुप्ता, पप्पू खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed