फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers worried due to change in weather, relief from fall in temperature

मौसम के बदलाव से किसान चिंतित, तापमान में गिरावट से राहत

Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried due to change in weather, relief from fall in temperature
बलिया। इन दिनों मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार की शाम को जहां तहां हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आसमान में रुक रुक बादल छाने और पुरवा हवा को लेकर किसान चिंतित हैं। इन दिनों अभी भी रबी फसलों की कटाई व मड़ाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में अगर बारिश हुई तो किसानों को काफी क्षति होगी। हालांकि अधिकतम तापमान में तीन डिग्री गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अब अधिकतम तापमान 39 तक आ गया है।
विज्ञापन

बीते अप्रैल माह में ही दिनों-दिन बढ़ते तापमान के कारण तेज गर्मी पड़ने लगी और अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर में तो घरों से निकलना भी मुश्किल होने लगा था। लेकिन दो दिनों से लगातार तेज पूरवा हवा चलने के कारण मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरवा हवा के कारण मौसम पूरे दिन धुंध की तरह रह रहा है। दोपहर में तीखी धूप व पूरवा हवा चलने से उमसभरी गर्मी से लोग पसीने से तर बतर हो जा रहे हैं। सोमवार की शाम को अचानक तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी शुरु हो गई। हालांकि कुछ देर बाद ही यह थम गया। लेकिन मौसम में इस तरह के बदलाव से किसान काफी चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि पूरवा हवा के चलते मौसम बिगड़ सकता है। इन दिनों रबी फसलों की कटाई व मड़ाई का कार्य चल रहा है। लेकिन पूरवा हवा के कारण खासकर मड़ाई का कार्य बाधित हो रहा है। किसानों का कहना है कि अभी अगर मौसम बिगड़ा तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed