फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers who produce more grains honored

Ballia News: श्रीअन्न का अधिक उत्पादन करने वाले किसान सम्मानित

Tue, 05 Nov 2024 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers who produce more grains honored
बलिया। उत्तर प्रदेश मिलेट्स रेसिपी विकास उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को आफिसर्स क्लब में किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण लक्षकार व परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेन्द्र सिंह ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर सर्वाधिक मिलेट्स का उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग की तरफ से लगाए गए स्टाॅलों का अवलोकन किया। कहा कि मिलेट्स अर्थात मोटा अनाज (श्रीअन्न) स्वास्थ्य के लिए लाभदायक एवं पोषण से भरपूर हैं।
विज्ञापन

हम लोगों ने गेहूं के कारण मोटे अनाज को उपेक्षित कर दिया था। केंद्र सरकार ने मोटे अनाजों के उत्पादन पर विशेष बल दिया है। अब किसान श्रीअन्न के उत्पादन पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले गेहूं महंगा मिलता था, मोटा अनाज सस्ता था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है, मोटा अनाज महंगा है तथा गेहूं सस्ता है। उन्होंने किसानों से कहा कि अगर आप मोटे अनाज का उत्पादन करते हैं तो अच्छा मुनाफा होगा। क्रय केंद्र के माध्यम से किसानों से मोटे अनाज की खरीद की जा रही है। इस मौके पर सीडीओ ओजस्वी राज, उपनिदेशक कृषि मनीष कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, किसान संघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह व सच्चिदानंद सिंह, अमिताभ उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed