फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers Welfare Center will be made three more

तीन और बनेंगे किसान कल्याण केंद्र, कवायद शुरू, संख्या होगी 12

Fri, 03 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers Welfare Center will be made three more
बलिया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बैरिया, मुरली छपरा और बेलहरी ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र निर्माण के लिए शासन स्तर पर पहल की थी। शासन की ओर से कृषि विभाग को इन तीन ब्लॉकों में जमीन की स्थिति देखने के साथ ही इस बाबत रिपोर्ट भेजने को कहा है। शासन के निर्देश पर अधिकारियों ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। जमीन उपलब्ध होने पर वर्ष 2022-23 में इन तीन ब्लॉकों में एक किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। कुल 240.42 लाख से कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 में प्रदेश सरकार ने माना था कि किसानों की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आधारभूत ढांचे की आवश्यकता है। इसके अलावा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और उन्हें नई तकनीकों से पूरी तरह से अपडेट किया जाना आवश्यक है। इसके लिए किसानों को एक छत के नीचे सारी सुविधाएं प्रदान करने के लिए किसान कल्याण केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत शासन ने जिले को अलग-अलग वर्षों में कुल नौ किसान कल्याण केंद्र आवंटित किया। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कुछ माह पहले जिले के बैरिया, मुरली छपरा व बेलहरी ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र निर्माण के लिए शासन स्तर पर पहल की। बताया कि इन ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र का निर्माण होने से किसानों को सहूलियतें मिलने लगेंगी। सांसद की पहल पर शासन ने इन ब्लॉकों में केंद्र निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और कृषि विभाग को पत्र भेजकर संबंधित ब्लॉकों में जमीन की उपलब्धता के बाबत जानकारी मांगी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष तीन ब्लॉकों में एक-एक किसान कल्याण केंद्र निर्माण के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया कि जमीन उपलब्ध होने के बाद सरकार की ओर से धनराशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से तीन ब्लॉकों में एक-एक किसान कल्याण केंद्र निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता के बाबत रिपोर्ट मांगी गई है। जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन उपलब्ध होते ही शासन से धन का आवंटन किया जाएगा। - विकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed