फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers upset about free cattle

छुट्टा मवेशियों को लेकर बिफरे किसान

Mon, 12 Sep 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset about free cattle
बैरिया। छुट्टा पशुओं से फसल को भारी नुकसान हो रहा है। दर्जनों किसानों ने उपजिलाधिकारी बैरिया को सोमवार को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई। एसडीएम को पत्रक सौंप किसानों ने पशु चिकित्साधिकारी मुरलीछपरा और खंडविकास अधिकारी मुरलीछपरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मुरलीछपरा विकासखंड की ग्रामसभा इब्राहिमाबाद उपरवार और इब्राहिमाबाद नौबरार के किसानों ने एसडीएम आत्रेय मिश्र को बताया कि बड़ी संख्या में लावारिस मवेशी दियारे में आ गए हैं। उन्हें गो आश्रय केंद्र में भिजवाने के लिए कई बार संबंधित पशु चिकित्साधिकारी और खंड विकास अधिकारी से आग्रह किया गया। बावजूद इसके, कोई कार्रवाई नहीं की गई। हमलोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। यदि समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो लोग धरना-प्रदर्शन, अनशन को बाध्य होंगे। उपजिलाधिकारी ने किसानों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया और इस बाबत खंड विकास अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। किसानों ने उपजिलाधिकारी को बताया कि किसान किशोर बिंद (50) सुफलटोला की मौत लावारिस पशु के हमले से दो माह पहले हो गई थी। संतोष साह (20) दिव्यांग हो गए हैं। इन्हें मुवावजा मिलना चाहिए। एसडीएम ने इसकी भी जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पत्रक देने वालों में दिलीप सिंह, सोनू पांडेय, रामबिहारी सिंह, अजित सिंह, अमित कुमार यादव, पप्पू सिंह, रामेश्वर यादव, वंशबहादुर यादव, मड़ई यादव, संजय सिंह, राजकिशोर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed