फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers submitted memorandum regarding arbitrariness in land acquisition

जमीन अधिग्रहण में मनमानी को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 17 Oct 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers submitted memorandum regarding arbitrariness in land acquisition
बलिया/सागरपाली। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण और उचित मुआवजे में आ रही समस्याओं को लेकर जनपद के विभिन्न गांवों के किसानों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि किसान अपनी जमीन को औने पौने मूल्य पर तथा भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम में किसानों को दी गई सुविधाओं को दरकिनार नहीं करने देंगे। किसानों ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे में मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन की ओर से बिना किसानों की सहमति के ही रजिस्ट्री कराने पर जोर दिया जा रहा है। किसान इसका विरोध जारी रखेंगे। मौके पर डॉक्टर राम सुरेश राय, जितेंद्र यादव, संजीव राय प्रधान, विवेक सिंह झगाडु, अनिल सिंह, कमलेश सिंह, शौकत अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed