फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers should be encouraged for natural farming: MP

किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए : सांसद

Tue, 21 Feb 2023 06:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers should be encouraged for natural farming: MP
प्राकृतिक उत्पादों की विश्व में बहुत मांग : सांसद
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने किसानों को दिए पौधे और शहद बनाने के उपकरणसंवाद न्यूज एजेंसी

बलिया। चंद्रशेखर उद्यान कंपनी बाग में मंगलवार को प्रगतिशील किसानों के साथ उद्यान विभाग की बैठक हुई। अध्यक्षता सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने की। इसमें किसानों को व्यापारपरक कृषि करने के लिए प्रेरित किया गया। डीएम सौम्या अग्रवाल और सांसद ने प्रगतिशील किसानों को नर्सरी के पौधे और शहद उत्पादन की किट प्रदान की। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किसानों का ध्यान प्राकृतिक खेती की तरफ आकर्षित किया।
उन्होंने कहा कि यह सरकार की प्राथमिक योजनाओं में शामिल है। विश्व को आज प्राकृतिक खेती की आवश्यकता है। नमामि गंगे कार्यक्रम इसी के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना कई जिले में चलाई जा रही है। प्राकृतिक खेती के लिए बलिया एक प्रमुख जनपद है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी से कहा कि इस योजना से किसानों को लाभान्वित किया जाए। किसानों को सरकार की इस योजना का लाभ मिलने से इसका प्रचार-प्रसार स्वयं होने लगेगा। प्राकृतिक खेती के अंतर्गत शहद एक प्रमुख अवयव है। विश्व की शहद की आवश्यकता भारत ही पूरी कर सकता है। भारत के प्राकृतिक उत्पादों की विश्व में बहुत मांग है। उन्होंने कहा कि मसूर का उत्पादन बलिया में बहुतायत से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम देशों में मसूर की बहुत ही मांग है। किसानों के उत्पादों के मार्केटिंग की व्यवस्था सरकार ने कर रखी है। मोटे अनाज आज विश्व की आवश्यकता बन गए हैं। भारत अकेला ही विश्व का 62% मोटे अनाज का उत्पादन करता है। जनपद में अधिक से अधिक मोटे अनाजों का उत्पादन किया जाए। जिनमें ज्वार, बाजरा ,कोदो को भी शामिल किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने प्रगतिशील किसानों को टोकन के रूप में पौधे तथा शहद उत्पादन करने की किट प्रदान की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed