फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers listened to the Prime Minister's advice with great care

बडे़ गौर से किसानों ने सुनी प्रधानमंत्री की सलाह

Thu, 16 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers listened to the Prime Minister's advice with great care
बलिया। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ्प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई नेशनल कॉन्क्लेव ऑन नेचुरल फार्मिंग कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को गुजरात के आणंद में हुआ। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के सभी 17 ब्लॉकों में किया गया। 2550 किसानों ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए टिप्स सुने।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को किसानों के साथ ही कृषि विशेषज्ञों को दिखाने के लिए सभी विकास खंडों के सभागार में कृषि विभाग द्वारा इंतजाम किया गया। इसके लिए एलईडी टीवी लगाई गईं थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा गौ आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए किसानों से अपील की। बताया कि स्वच्छ पर्यावरण के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य एवं कृषि लागत में कमी लाने के लिए गौ आधारित जैविक खेती एक महत्वपूर्ण विकल्प है। इसे अपनाने से कृषि विकास के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी होगा। विकास खंड हनुमानगंज में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, प्रगतिशील किसान कमलेश सिंह, अवधेश यादव, संजय गिरी, जय प्रकाश कुशवाहा, अजीत शुक्ला के अलावा उप कृषि निदेशक इन्द्राज, अशोक कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी (कृषि), अरविन्द कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

किसानों ने पीएम के टिप्स को सुना
बैरिया। किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को किसानों को टिप्स बताया। पीएम ने देशी गाय पालने व बिना रासायनिक खाद के खेती करने को आग्रह किया। बैरिया सहित क्षेत्र के अन्य ब्लॉक मुख्यालयों पर किसानों ने प्रधानमंत्री की बातों को सुना। प्रधानमंत्री ने किसानों से कहा कम से कम एक देशी गाय जरूर पालें उससे रोग निरोधक पौष्टिक दूध प्राप्त होगा वहीं एक एकड़ खेत के लिए खाद भी प्राप्त होगा। जिससे प्राकृतिक खेती की जा सकेगी। इस अवसर पर कृषि प्रसार अधिकारी सुशील यादव, मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह, प्रदीप यादव, पवन कुमार वर्मा, कृपाशंकर, शिवेन्द्र प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने देखी लाइव स्ट्रीमिंग
गड़वार। कृषि विभाग द्वारा ब्लॉक के डवाकरा हाल में विकास खंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑन नेचरल फार्मिग कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग भी दिखाई गई। बतौर मुख्य अतिथि उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अंकिता यादव ने किसानों को प्राकृतिक खेती से संबंधित विभिन्न जानकारी दी। उन्होंने महिला किसानों से कृषि के क्षेत्र में आगे आने की अपील करते हुए समूहों के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण जैम, जैली, अचार, मुरब्बा आदि का उत्पादन कर बाजार में बिक्री कर धन अर्जन करने के बारे में बताया। इस अवसर पर एडीओ ओमप्रकाश यादव, अश्विनी त्रिपाठी, प्रदीप भारती, अमित सिंह, दीपक सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, विनोद सिंह, परमहंस सिंह, डीएन पांडेय आदि रहे।

कृषि गोष्ठी में किसानों ने पीएम का संबोधन सुना
हल्दी। विकास खंड बेलहरी के डवाकरा हाल में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव ऑन नेचरल फार्मिग कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग भी दिखाई गई। शुभारंभ पं राजनारायण तिवारी ने किया। इस मौके पर बाबूराम यादव, आदित्य कुमार, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार, कन्हैया तिवारी, विजय मिश्रा, अश्वनी चौबे, संतोष यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed