फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers' law will benefit farmers: Dr. Dharmendra

कृषि कानून से होगा किसानों का भला: डॉ. धर्मेंद्र

Sat, 13 Feb 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers' law will benefit farmers: Dr. Dharmendra
बलिया। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने शनिवार को टाउनहाल के बापू भवन में केंद्र सरकार के बजट पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। कृषि कानून में किसान को कोई नुकसान नहीं होगा। इससे किसानों का भला ही होने वाला है। विपक्षी दल किसानों को बरगलाने में लगे हैं।
विज्ञापन

डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की उज्ज्वला योजना से करोड़ों महिलाओं को लाभ मिला। कोरोना टीकाकरण भारत में शुरू है, इस पर पूरा विश्व निगाहें लगाए है। इसके पूर्व कनक पांडेय ने डॉ. धर्मेंद्र को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे, विनोद राय, सुनीता श्रीवास्तव, संजय यादव, राजधारी सिंह, विजय बहादुर सिंह, उपेंद्र पांडेय, अंकुर उपाध्याय, अंजनी राय आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे के नेतृत्व में डॉ. धर्मेंद्र सिंह का कई जगहों पर स्वागत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री नीरज सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, मनीष पांडेय, अंकुर उपाध्याय, शशांक शेखर त्रिपाठी, पप्पू पांडेय, अभिषेक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed