{"_id":"62e6b7ef772de117960742b5","slug":"farmers-happy-with-heavy-rain-waterlogging-in-many-places-ballia-news-vns666931736","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से किसान खुश, कई जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से किसान खुश, कई जगह जलभराव
विज्ञापन
नगर के टीडी कालेज चौराहा पर बारिश में भीगते हुए अपने गंतव्य को जाते बाइक सवार।
- फोटो : BALLIA
सावन में पिछले चार-पांच दिनों से रुक कर कभी हल्की तो कभी बूंदा-बांदी हो रही है। रविवार को दोपहर में कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। इससे किसान खुश हैं। पिछले तीन-चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही कहीं हल्की कहीं तेज बारिश के बाद अब खरीफ की बोआई में तेजी आ गई है। उधर, बारिश के चलते कई जगह कुछ देर के लिए जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सावन माह बारिश के लिए जाना जाता है लेकिन इस बार बारिश कम हुई है। आसमान में बादल तो मंडरा रहे हैं लेकिन जोरदार बारिश नहीं हो रही है। गुरुवार को दोपहर में कुछ देर के लिए कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे किसान खुश हो गए। किसानों ने बताया कि बारिश से धान की खेती आसान होगी। इसके अलावा खासकर बाजरा व अरहर की खेती करने वाले किसान बोआई में जुट गए हैं। उधर, बारिश के बाद नगर के कई जगहों पर कुछ देर के लिए जलभराव हो गया। सड़कों पर कीचड़ होने के कारण लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। उमसभरी गर्मी से बेहाल लोग सड़कों पर भींगते देखे गए।
बेल्थरारोड। रविवार को अपराह्न आसमान में गरज चमक के साथ हुई वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। बारिश की प्रतीक्षा कर रहे किसान खुश हैं और कृषि कार्य में जुट गए हैं। वर्षा को खेती के लिए अनुकूल माना जा रहा है। धान की रोपाई और सब्जी के लिए वर्षा लाभदायक है। वहीं, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बिगड़ गई है। प्रमुख संपर्क मार्गों व निचले स्थानों पर जलभराव हो गया। जिससे परेशानी हुई।