{"_id":"63499924ec768b56ea1c0540","slug":"farmers-fury-over-acquisition-for-greenfield-expressway-ballia-news-vns6789796130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहण को लेकर किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहण को लेकर किसानों में रोष
विज्ञापन
बलिया/सागरपाली। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा को लेकर किसानों ने बैठक की। नगर सटे विजयीपुर गांव में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में किसानों ने बताया कि उचित मुआवजा के मसले पर कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। अब किसान 17 अक्तूबर को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
बैठक में डॉ. रामसुरेश राय ने कहा कि 17 अक्तूबर को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। इसके बाद सोमवार से रविवार तक जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों (वर्तमान एवं पूर्व एमएलए, एमएलसी, सांसद, मंत्री) को भी ज्ञापन देकर किसानों की ओर से मदद की गुहार लगाई जाएगी। आवश्यकता महसूस होने पर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
किसानों न् कहा कि पुरखों से धरोहर में मिली जमीन को औने पौने मूल्य पर तथा भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम के तहत किसानों को मिलने वाली सुविधाओं को दरकिनार कर अधिग्रहण की कार्रवाई का विरोध करेंगे। बैठक में जितेंद्र यादव, संजीव राय, कमलेश राय प्रधान, अनिल सिंह, कमलेश सिंह, शौकत अली आदि रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान प्रभुनाथ यादव और संचालन विवेक सिंह ने किया।