फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers flocked to the committees for fertilizers, server problems increased

Ballia News: समितियों पर खाद के लिए उमड़े किसान, सर्वर ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 14 Oct 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers flocked to the committees for fertilizers, server problems increased
सहकारी समिति चितबड़ागांव पर खाद के लिए लगी किसानों की भीड़।संवाद
बलिया। रबी की खेती के लिए किसान खाद लेने के लिए साधन सहकारी समितियों का चक्कर काट रहे हैं। समितियों पर खाद की कमी से किसानों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। आधार कार्ड व अंगूठा अनिवार्य किए जाने के कारण सर्वर डाउन की समस्या से भी किसान परेशान होते हैं।
विज्ञापन

चितबड़ागांव संवाददाता के अनुसार सहकारी समिति चितबड़ागांव पर सोमवार को खाद के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ी । सुबह से ही किसानों का तांता लगा रहा। किसान घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। समिति कर्मियों ने व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। ग्राम पंचायत मानपुर के किसान अमरजीत यादव ने बताया कि घंटों धूप में खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान राम आशीष यादव ने बताया कि खाद के लिए आज दूसरी बार आए हैं। पहली बार नंबर आने से पहले खाद खत्म हो गई थी। आज़ फ़िर लाइन में लगे हैं देखते है मिलती है कि नहीं। समिति परिचालन विवेक मिश्रा ने बताया कि अब तक दो किस्तों में कुल 2800 बोरी खाद किसानों में वितरित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। दीपावली से पहले खाद की एक और खेप आने की उम्मीद है।
चौकियामोड़ संवाददाता के अनुसार बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) में खाद लेने के लिए किसानों की काफी भीड़ रही। खतौनी और आधार कार्ड के आधार पर खाद वितरण किया गया।

सर्वर फेल होने की वजह से किसानों को इंतजार भी करना पड़ा। किसानों ने कहा कि दो बोरी खाद के साथ ही लिक्विड नैनो यूरिया दी जा रही है। यह अतिरिक्त बोझ है। समिति के सचिव रामजन्म यादव ने कहा कि 250 बोरी खाद उपलब्ध है। इसका वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed