फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers deprived of fertilizer due to e-pass machine malfunction.

Ballia News: ई-पास मशीन में खराबी से खाद से वंचित हो रहे किसान

Sat, 25 Jul 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers deprived of fertilizer due to e-pass machine malfunction.
जयप्रकाश नगर। बैरिया विधानसभा क्षेत्र की सहकारी समितियों पर ई-पास मशीनें लंबे समय से खराब होने के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। मामले को गंभीर बताते हुए बैरिया विधानसभा के भाजपा नेता एवं समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर उच्च स्तरीय जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिकायत पर जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिया है। शिकायत में कहा गया है कि बैरिया क्षेत्र की कई सहकारी समितियों में करीब 15 दिनों से ई-पास मशीनें खराब पड़ी हैं। इसके चलते समितियों में खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को उसका वितरण नहीं हो पा रहा है। सूर्यभान सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय की अनु सचिव अंजना त्रिपाठी की ओर से जारी पत्र में जिलाधिकारी से प्रकरण में शीघ्र यथोचित कार्रवाई कर आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। अब किसानों की नजर जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed