फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers burnt copies of new agriculture law

किसानों ने नए कृषि कानून की जलाई प्रतियां

Sat, 05 Jun 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers burnt copies of new agriculture law
संयुक्त किसान मोर्चा के केंद्रीय आह्वान पर किसानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की हठधर्मिता के कारण दिल्ली की सीमा किसान छह माह से डटे हुए हैं। चार सौ से अधिक किसानों की असमय मृत्यु हो चुकी है लेकिन संसद ने किसानों की मौत पर संवेदना के दो शब्द तक नहीं कहा।
विज्ञापन

किसान सम्मान योजना के नाम पर किसानों को गुमराह जा रहा है। जबकि उर्वरकों का अभाव, महंगा डीजल ने कृषि संकट को और बढ़ा दिया है। बिजली की दर बढ़ाने के लिए सरकार हाथ पांव मार रही है। क़ृषि क्रय केंद्रों की दशा खराब है। विवश किसान अनाज को औने-पौने दाम पर व्यापारियों को बेचने के लिए मजबूर हैं। लचर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण कोरोना से व अन्य रोगों से लोगों की जान जा रही है। इस मौके पर जनार्दन सिंह, बलवंत यादव, सत्यनारायण, तेजनारायण, हरेंद्र राजभर, रामकृष्ण यादव, लक्ष्मण पांडेय, रविन्द्र सिंह, शैलेश कुमार सिंह, परमात्मा नन्द राय, ओमप्रकाश सिन्हा, राजू खरवार, मुना खरवार, अरविंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed