फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers are making rounds to sell wheat at purchasing centers, MLA warns of picketing

क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने को किसान लगा रहे चक्कर, विधायक ने दी धरना की चेतावनी

Sun, 16 May 2021 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Farmers are making rounds to sell wheat at purchasing centers, MLA warns of picketing
बैरिया। किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं बिक पा रहा है। ऐसे में किसान परेशान हैं। उधर, खरीदारी नहीं होने पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने धरना पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष पांच गेहूं क्रय केंद्र मुरलीछपरा ब्लॉक में व पांच गेहूं क्रय केंद्र बैरिया ब्लॉक में खुले हुए थे। इस साल घटाकर मुरलीछपरा व बैरिया मिलाकर कुल चार गेहूं क्रय केंद्र कर दिए गए। जिसमें हाट गोदाम रानीगंज में 15 अप्रैल से खरीदारी शुरू हुई थी, साधन सहकारी समिति हनुमानगंज में 30 अप्रैल से खरीदारी शुरू हुई। जबकि मुरलीछपरा विकास खंड के हाट गोदाम लालगंज व कृषि उप मंडी समिति सोनबरसा (रानीगंज) में छह मई से खरीदारी शुरू हुई। दो दिन बाद ही हाट गोदाम लालगंज की खरीदारी बंद हो गई लोग टोकेन लेकर हाट गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं। यही स्थिति मंडी समिति सोनबरसा की है। इस गेहूं क्रय केंद्र पर सिर्फ दो किसानों से खरीदारी के बाद किसानों से एक सप्ताह पूर्व टोकेन जमा करा लिया गया और तब से मंडी उप समिति के गेट पर ताला लटका हुआ है। किसान परेशान हैं और खुले बाजारों औने पौने दामों गेहूं बेचने को मजबूर हैं। उधर, रविवार को दर्जनों किसान विधायक सुरेंद्र सिंह के आवास पर जाकर अपनी समस्याओं को बताया। विधायक ने अधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता करने के बाद कहा कि सोमवार को अगर खरीदारी सोनबरसा में शुरू नहीं होती है तो मंगलवार को उपमंडी समिति के गेट पर ही धरने पर बैठूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed