फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers agitated over non-procurement of wheat

गेहूं की खरीदारी नहीं होने पर आक्रोशित हुए किसान

Sat, 19 Jun 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers agitated over non-procurement of wheat
रसड़ा क्षेत्र मुडेरा गांव स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद न होने के चलते सड़क जाम कर रहे आक्रो? - फोटो : BALLIA
रसड़ा। तिराही मार्ग स्थित मुडेरा गांव के सामने मुडेरा गेहूं क्रय केंद्र पर आश्वासन के बाद भी गेहूं की खरीदारी नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने शनिवार को सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उपजिलाधिकारी द्वारा रविवार से खरीदारी किए जाने के आश्वासन पर किसानों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को किसानों द्वारा धरना-प्रदर्शन के दौरान आश्वासन के बाद भी गेहूं खरीदारी नहीं होने से किसान पुन: आक्रोशित हो उठे और भारी बरसात में घंटों सड़क जाम कर गेहूं क्रय करने की मांग पर अड़ गए। नायब तहसीलदार द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद भी भारी बरसात में किसान तत्काल गेहूं क्रय किए जाने की मांग पर अड़े रहे। अंत में मौके पर पहुंच एसडीएम ने रविवार से खरीदारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान शांत हुए। किसान दो सप्ताह से क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर ट्राली के साथ खड़े हैं। सपा युवा नेता मान सिंह सेंगर ने भी किसानों के आंदोलन को समर्थन कर कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की दंभ भरने वाली सरकार द्वारा गेहूं क्रय करने की ठोस नीति न होने से किसान अपना गेहूं बिचौलियों के हाथों औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर है। इस मौके पर किसान सत्येंद्र कुमार वर्मा, जीउत बंधन यादव, जयप्रकाश तिवारी, अजय कुमार गुप्ता, तेज बहादुर सिंह, नूर हसन, रामसकल यादव, बालकरण, विनोद यादव, जीत बहादुर सिंह, अजय सिंह, कुंज बिहारी सिंह, मुकेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed