{"_id":"60b6600a8ebc3e34e32f46b5","slug":"farmer-protest-in-ballia-ballia-news-vns592514215","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने किया घेराव, आश्वासन पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने किया घेराव, आश्वासन पर माने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितबड़ागांव। स्थानीय कृषि मंडी परिसर स्थित विपणन विभाग के गेहूं क्रय केंद्र पर हफ्तों से ट्राली पर लदे गेहूं के खरीदे जाने का इंतजार कर रहे किसानों ने मंगलवार को छात्र नेता विवेक सिंह कौशिक के नेतृत्व में क्रय केंद्र का घेराव किया।
आरोप लगाया कि विपणन निरीक्षक व क्रय केंद्र प्रभारी अनुपम उपाध्याय द्वारा मई के प्रथम और दूसरे सप्ताह में टोकन पाए किसानों के गेहूं की खरीद न करके बिचौलियों से गेहूं खरीद की जा रही है। इससे किसानों का गेहूं कई बार क्रय केंद्र पर खड़े खड़े ट्राली पर भींगा, लेकिन क्रय केंद्र प्रभारी के गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण किसान अपना गेहूं ओने पौने दाम बिचौलियों को बेचने में विवश हो रहे हैं। छात्र नेता ने कहा कि बीबीपुर निवासी रामजी सिंह, घनश्याम सिंह बढ़वलिया, नसीरपुर कला निवासी प्रहलाद सिंह और अख्तियारपुर निवासी सुशील यादव संतोष यादव सहित लगभग दो दर्जन किसान लगभग दो सप्ताह से गेहूं के तौल का इंतजार कर रहे हैं लेकिन बीच-बीच में पता नहीं कहां से बिचौलियों का गेहूं आपसी सांठगांठ कर तौल कर लिया जा रहा है। कहा कि यदि तत्काल अनियमितता को बंद करते हुए क्रमबद्ध तरीके से गेहूं की तौल नहीं हुई तो क्रय केंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना और किसानों के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।
मौके पर उपस्थित क्रय केंद्र प्रभारी अनुपम उपाध्याय से किसानों की काफी नोकझोंक के बाद यह तय हुआ कि नियमानुसार क्रम से जिनका टोकन मिला है उन्हीं की गेहूं की खरीद होगी। इसके बाद किसानों द्वारा किया गया घेराव समाप्त हो गया।