फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmer Help Desk set up, complaint can be resolved on 7839882474

किसान हेल्प डेस्क गठित, 7839882474 पर शिकायत कर पाएं समाधान

Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer Help Desk set up, complaint can be resolved on 7839882474
बलिया। रबी की बुआई का सीजन शुरू हो चुका है। बुआई के दौरान किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसान डेल्प डेस्क गठिक की गई है। 7839882474 पर फोन कर किसान अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन

रबी सत्र प्रारंभ होने के बाद शासन की ओर से सभी जनपदों में उर्वरक कंट्रोल रूम की स्थापना के निर्देश दिए गए थे। शासन की मंशा निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कृषि रक्षा रसायन किसानों को दिया जाना है। इनसे संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर त्वरित निस्तारण के लिए जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में किसान हेल्प डेस्क गठित की गई है। किसान इस नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी समस्या बता सकता है। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि हेल्प डेस्क के संचालन के लिए कार्यालय के प्रधान सहायक मोहम्मद नसर सिद्दकी, कनिष्ठ सहायक सुमन सिंह, अनीता यादव तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रेमचंद्र को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed