फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmer falls into canal while trying to stop water, dies

Ballia News: पानी रोकने के प्रयास में नहर में गिरा किसान, मौत

Sat, 30 Dec 2023 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Farmer falls into canal while trying to stop water, dies
चौकिया मोड़। दोहरी घाट सहायक पंप कैनाल तुर्तिपार से उभांव थाना क्षेत्र के आवाया गांव के सामने शनिवार को खेत में नहर से पानी चला रहे एक व्यक्ति नहर में उस समय गिर गया जब वह नहर के पानी को रोकने के लिए उसमें बोरी डालने का प्रयास कर रहा था। इस घटना में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद लोगो ने इसकी तत्काल सूचना पंप कैनाल के संचालक को देकर नहर को बंद कराया और इसकी जानकारी पुलिस को दी।इसके बाद परिजनों के अलावे लोगों ने नहर में उसकी खोजबीन जारी रखी। फरसाटार और जाहिदपुर गांव के झहता साइफ के करीब उसका मृत हालत में शव पाया गया।
विज्ञापन


उभांव थाना क्षेत्र के आवाया गांव निवासी अनिल राजभर ने बताया की मेरे पिता छोटेलाल राजभर (55)शनिवार को नहर से खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकल गए और खेत में पहुंचकर दोहरीघाट सहायक पंप कैनाल तुर्तिपार से खेत में नहर से खेत की फसलों की सिंचाई करने लगे। शनिवार की साय नहर का पानी बोरिया के सहारे बंद कर रहे थे उसी समय उनका संतुलन बिगड गया और नहर में गिर गए। नहर में गिरे छोटेलाल की खोज उसके परिजनों सहित लोगों के अलावे पुलिस ने भी खोजबीन जारी रखा। काफी प्रयास के बाद घटना स्थल से लगभग चार पांच किमी दूर फरसाटार व जाहिदपुर गांव के बीच झगहता साइफन के करीब उसका मृत अवस्था में उसका शव पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed