फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmer dies of electric shock while irrigating paddy crop

Ballia News: धान की सिंचाई के दौरान करंट से किसान की मौत

Wed, 29 Jul 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of electric shock while irrigating paddy crop
बेरुआरबारी क्षेत्र के करिहरा गांव ​स्थित धान के खेत में करेंट की जद में आने से हुई युवक की मौत
बेरुआरबारी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत करिहरा में धान की सिंचाई के दौरान विद्युत मोटर चलाते समय करंट लगने से 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। करिहरा निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ भरन सिंह (50) सोमवार को अपने खेत में विद्युत मोटर से धान की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी गिरिजा देवी सदमे में बेहोश हो गईं, जबकि दोनों पुत्र विक्की और निक्कू इस समय घर से बाहर हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बलिया भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र सिंह उर्फ भरन सिंह बेहद मृदुभाषी, मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed