फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmer died due to overturning of trolley

Ballia News: ट्राली पलटने से किसान की मौत

Thu, 12 Jan 2023 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Farmer died due to overturning of trolley
रसड़ा। क्षेत्र के खड़सरा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह धान कूटने की ट्राली के नीचे दबने पर एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के कहने पर शव को उन्हें सौंप दिया। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

खड़सरा निवासी राधेकिशन सिंह (65) पुत्र राम अनुराग सिंह धान कुटवाने के लिए कुटाई मशीन को अपने घर पर लाए थे। धान कुटाई ट्राली का चालक गाड़ी को उचित स्थान पर खड़ा करने का प्रयास कर रहा था कि अचानक धान कुटाई की ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। इसकी जद में आने से राधे किशन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन फानन में गंभीर रूप से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed