{"_id":"68e813185cf452c5600c4bf3","slug":"farheen-became-the-principal-for-a-day-ballia-news-c-190-1-ana1001-149901-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनीं फरहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनीं फरहीन
विज्ञापन
जीएमएएम इंटर कॉलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा फरहीन उस्मानी बृहस्पतिवार को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनीं। प्रधानाचार्य के रूप में फरहीन ने विद्यालय में कक्षाओं में घूम कर शैक्षिक गतिविधियों का जायजा लिया। प्रधानाचार्य मोहम्मद मोबिन ने कहा कि हर क्षेत्र में छात्राएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं। इस मौके पर दानिस मोहसिन, संगीता, सानिया खुर्शीद, सुहेल उस्मानी, जमीउद्दीन, केपी सिंह मौजूद रहे। राजकीय इंटर काॅलेज में जीआरपी टीम ने छात्राओं को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी विवेकानंद ने छात्राओं को हेल्पलाइन 112, 1076, 1090, 102 और 108 नंबरों की जानकारी दी। कहा कि किसी भी अनजान लिंक या कॉल आने पर 1930 पर सूचना दें। बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर जीआरपी प्रभारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष महिला जागरूकता अभियान चलाया गया।
उधर, सिकंदरपुर में मिशन शक्ति टीम ने स्तुरना देवी शिवपूजन राय बालिका इंटर कॉलेज सीसोटार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इंदरपुर के श्रीनरहेजी महाविद्यालय नरही रसड़ा में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस माैके पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता सिंह, डॉ.. प्रभा सिंह, डॉ. पंकज राय, शोभा मिश्रा, प्रवीण कुमार, यास्मीन बानो, प्राचार्य डाॅ. सुशीला सिंह माैजूद रहे। रसड़ा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पकवाइनार में महिलाओं और बालिकाओं से अधिकारियों ने संवाद किया। इस माैके पर संजय यादव, संगीता तिवारी, सुशील यादव मौजूद रहे।