{"_id":"60d76a9a8ebc3ecbfc69fd53","slug":"fans-and-coolers-run-for-the-first-time-in-nauranga-ballia-news-vns597115270","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौरंगा में पहली बार चले पंखे और कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौरंगा में पहली बार चले पंखे और कूलर
विज्ञापन
बैरिया। गंगा उस पार ग्राम पंचायत नौरंगा के दो पुरवे के लगभग 400 घरों में पहली बार बिजली बहाल होने से खुशी का आलम है। लोगों के घरों में पंखे और कूलर चले।
नौरंगा ग्रामसभा की आजादी के बाद से कई बार बिजली बहाली की मांग उठी लेकिन किसी ने ग्रामीणों की इस मांग को पूरा नहीं किया। पूर्व प्रधान राजमंगल ठाकुर ने कहा कि सपा के शासनकाल में पूर्व मंत्री नारद राय के प्रयास से शिवपुर दियर, परानपुर और जवहीं में बिहार सरकार से बिजली की सप्लाई चालू करा दी गई लेकिन नौरंगा में सप्लाई शुरू नहीं हुई थी। ग्राम पंचायत के लोगों ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा आदि के लिए चुनाव बहिष्कार की घोषणा की तो वर्ष 2018 में 40 करोड़ की लागत से सोलर लाइट से उजाले की व्यवस्था की गई। रोशनी तो हुई लेकिन बिजली की कमी खलती रही। ग्राम सभा के चार राजस्व ग्राम नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा और उदई छपरा हैं। 18 अप्रैल 2018 को भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहस्त्र बुद्धे और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बिजली समस्या के समाधान और इंटर कालेज तथा सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था। 2018 में ही इसके लिए बिहार सरकार से अनुबंध किया गया था। इसके तहत बिजली संबंधी कार्य प्रदेश सरकार को करना था और सप्लाई बिहार सरकार को देनी थी। शुक्रवार को ग्राम सभा के उदई छपरा और भुवाल छपरा में बिजली आई तो गांव के लोग झूम उठे। नौरंगा ग्राम पंचायत के भुवालछपरा निवासी विनोद ठाकुर और उदई छपरा के डेरा निवासी सालिक उपाध्याय ने बताया कि आजादी मिलने के बाद से अब तक ढिबरी युग में जी रहे थे। दो दिनों से बल्ब टिमटिमा रहा है। काफी आंदोलन के बाद दो वर्षों से सोलर लाइट से उजाला हो रहा था। अब पंखा, कूलर का भी आनंद मिलेगा।