फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Famous temples seem fair

प्रसिद्ध मंदिरों पर लगते हैं मेले

Fri, 16 Oct 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 16 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Famous temples seem fair
जिले के प्रमुख देवी मंदिरों पर शारदीय और बासंतिक नवरात्र भर मेला लगा रहता है। जिससे यहां आने वाले देवी भक्त एवं श्रद्धालु मां देवी का दर्शन करने के साथ ही मेले का भी आनंद उठाते हैं।
विज्ञापन

नवरात्रि में जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में पहुंच श्रद्धालु भक्तगण पूजन-अर्चन के साथ माथा टेक मन्नते मांगते हैं। वहां भीड़ को देखते हुए सभी प्रसिद्ध मंदिरों पर मेले भी आयोजित किए जाते हैं। जिसमें श्रद्धालु भक्तों के साथ ही बच्चे भी पहुंचकर मेले का आनंद उठाते हैं। जिले के ब्रह्माइन गांव स्थित प्रसिद्ध ब्राह्माणी देवी मंदिर पर नवरात्र में फल-प्रसाद के साथ ही विभिन्न समानों से दूकानें सज जाती है। वहीं मां कोरंटाडीह स्थित मां मंगला भवानी मंदिर पर भी नवरात्रि में मेला लगता है। जहां जनपद सहित गैर जनपद के पहुंचे श्रद्धालु भक्त पूजन-अर्चन कर मेलेे में आवश्यक सामानों की खरीददारी करते हैं। वहीं बच्चे भी खिलौनों की खरीदारी करते हैं। उचेड़ा स्थित मां चड़ी स्थान पर मेले का आयोजन होता है। जहां चर्खी के साथ ही विभिन्न प्रकार की दूकानें सजी होती है। इसी तरह बेल्थरारोड के सोनाडीह स्थित मां भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर जिले का प्रसिद्ध मंदिर है। जहां जनपद सहित गैर जनपद के श्रद्धालु भक्त मां के दरबार में पहुंच माथा टेक मन्नते मांगते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed