{"_id":"661027933d6660126c0356ff","slug":"family-members-ruckus-mother-death-private-hospital-in-ballia-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रसूता की मौत पर परिजनों ने जमकर काटा बवाल, अस्पताल छोड़कर चिकित्सक व स्टाफ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रसूता की मौत पर परिजनों ने जमकर काटा बवाल, अस्पताल छोड़कर चिकित्सक व स्टाफ फरार
Fri, 05 Apr 2024 10:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:03 PM IST
सार
Ballia News: महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वे अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी के आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के कोटवारी मोड़ स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर जम कर बवाल काट। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई का श्वसन देकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मंदा निवासिनी सीमा यादव (25) पति आत्मा प्रसव पीड़ा पर सुबह 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराए। 12 बजे के बाद प्रसूता की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक परिजनों से आपरेशन करने को कहा। परिजनों की सहमति से चिकित्सक ने ऑपरेशन भी कर दिया। मरीज की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने स्वयं मरीज को लेकर अपने निजी साधन से परिजनों के साथ मऊ ले गए।
विज्ञापन
मऊ में भी हालत गंभीर होने पर बनारस के लिए निकले कि पीड़ित महिला रास्ते में ही दम तोड दिया। मौत की खबर लगते आक्रोशित ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों के उग्र तेवर देख अस्पताल छोड़कर चिकित्सा एवं स्टाफ सभी फरार हो गए। प्रसूता के दो बच्चियों जीवित और स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी के आश्वासन पर आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पति आत्मा यादव की तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।