फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Family members beat up a young man who came to meet his girlfriend, then got him married

Ballia News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पीटा, फिर कराई शादी

Tue, 12 Dec 2023 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Family members beat up a young man who came to meet his girlfriend, then got him married
नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को अपनी प्रेमिका से उसके घर मिलने जाना भारी पड़ गया। प्रेमिका के परिजनों ने पहले तो घर में पकड़ कर प्रेमी की जमकर धुनाई की। बाद युवक के घर वालों को बुलाकर युवती से आनन-फानन में जबरन शादी करवा दी। कुर्सी पर ही बिठा कर सिंदूरदान की रस्म पूरी कराई गई। शादी के बाद युवक प्रेमिका को घर लाया। इस दौरान चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की रिश्तेदारी नगरा थाना क्षेत्र के गांव में थी। वह अक्सर यहां आती-जाती रहती थी। इसी दौरान वह रिश्तेदार के पड़ोसी युवक को अपना दिल दे बैठी। दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया। प्रेमिका के बुलाने पर युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ गुपचुप तरीके से उससे मिलने उसके गांव पहुंच गया। युवती के परिजनों ने घर में ही युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान युवक के साथ गए अन्य दोस्त भाग खड़े हुए। युवक के घर वालों को बुलाकर जबरन शादी करवा दी गई। घटना के बाद इलाके में चर्चाएं होती रहीं। वहीं पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed